"कागज़ पर कुछ अश्क गिरे हैं"
आज हुयी क्या ग़लती हमसे
जो तुम हमको ठुकराये,
वक़्त हमारा कब अच्छा था
आज बुरा जो कहलाये,
दुःख में तो सब रोते हैं
खुशियों में हमने रोया है,
आज बात ये नयी नहीं कि
नैन हमारे भर आये,
आज हुयी क्या ग़लती हमसे
जो तुम हमको ठुकराये...
ख़्वाबों के समंदर में रहकर
लहरों से हमने है सीखा
जब दिल में हो तूफ़ान भरा
तो क्यूँ ना सबको दिखलायें,
पर आज हुयी क्या ग़लती हमसे
जो तुम हमको ठुकराये,,,,
है फ़र्क नहीं कोई मुझ पर
मैं क़तरा-क़तरा जी लूंगा,
है दर्द तुम्हे ठुकराना था
क्यूँ ज़न्नत हमको दिखलाये,
फिर आज हुयी क्या ग़लती हमसे
जो तुम हमको ठुकराये,,
मैं तब भी कहता था रब से
तेरे दामन पर छींट न हो,
अब भी कहता मेरा दामन
चाहे दागों से भर जाये ..
तो आज हुयी क्या ग़लती हमसे
जो तुम हमको ठुकराये,
वक़्त हमारा कब अच्छा था
आज बुरा जो कहलाये..
By-- आदर्श जौनपुरी---
9711640116
