वक़्त मेरा ये , थम सा गया है,
दांव पे लग गयी है वफ़ायी,
किसके सज़दे में पलकें झुकाऊँ
रूठ बैठा है मेरा ख़ुदा ही..
अश्क़ आँखों में अब तो सम्भलते नहीं
लाख समझाऊँ पर, ये बहलते नहीं,
दर ब दर बैठ कर, काट लेते हैं दिन
रात के ज़िद्दी लम्हे, गुज़रते नहीं ,,
आँखों में सुर्ख़ शामें उतर आयीं हैं
मिन्नतें भी फ़लक पे उभर आयीं हैं,
नींद से एक ज़माने की दूरी हुई
ज़र्रे ज़र्रे में तेरी ही परछायी है ,,
इक अरज़ आखिरी मेरे बाबा
इश्क़ है मर्ज़ दे दे दवाई,
किसके सज़दे में पलकें झुकाऊँ
रूठ बैठा है मेरा ख़ुदा ही ,,
वक़्त मेरा ये थम सा गया है
दांव पे लग गयी है वफ़ायी,,
--आदर्श जौनपुरी--
